Tuesday, 09 June 2026  |  नई दिल्ली
CMS Login
ब्रेकिंग IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया, रोहित शर्मा बने मैन ऑफ द मैच  |  केंद्र सरकार ने किसानों के लिए ₹2000 करोड़ राहत पैकेज घोषित किया  |  शेयर बाजार: सेंसेक्स 80,000 के पार, निवेशकों में उत्साह  |  उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद  |  भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव: सेना हाई अलर्ट पर  | 
ADVERTISEMENT

Friends strangled him to death after giving him alcohol: In Bareilly, their intentions changed after seeing money in his purse, they looted him after killing him and fled.

बरेली पुलिस ने 2 दिन पहले हुई हत्या का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पर्स, जरूरी दस्तावेज और लूटी गई नकदी बरामद की है।

Friends strangled him to death after giving him alcohol: In Bareilly, their intentions changed after seeing money in his purse, they looted him after killing him and fled.
📌 मुख्य बातें

बरेली पुलिस ने 2 दिन पहले हुई हत्या का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पर्स, जरूरी दस्तावेज और लूटी गई नकदी बरामद की है।

बरेली पुलिस ने 2 दिन पहले हुई हत्या का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पर्स, जरूरी दस्तावेज और लूटी गई नकदी बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शराब के नशे में आदेश मिश्रा की गला दबाकर हत्या की थी। युवक के पर्स में नकदी देखकर दोनों ने लूट की योजना बनाई और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। घटना 15 मई को फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने आज आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अब जानिए पूरा मामला….

फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मुड़िया चेतराम गांव के रहने वाले आकाश मिश्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि उनके पिता आदेश मिश्रा 14 मई को फतेहगंज पश्चिमी स्थित चिराग पैलेस में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे।

परिजनों ने काफी तलाश की, जिसके बाद 15 मई को ग्राम मढ़ौली के पास नहर किनारे उनका शव बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सोनू कश्यप और शहंशाह के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 3(5) भी बढ़ाई।

खंडहर मकानों के पास से दोनों आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रबड़ फैक्ट्री कॉलोनी स्थित खंडहर पड़े मकानों के पास दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कश्यप पुत्र बनवारी लाल निवासी बल्लिया फरीदापुर रामचरन थाना फतेहगंज पश्चिमी और शहंशाह पुत्र शराफत खान निवासी नगरिया सादात थाना मीरगंज के रूप में हुई है।

पर्स में नकदी देख बनाई लूट और हत्या की योजना

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शराब पीने के आदी हैं। 15 मई की सुबह मीरगंज अंडरपास पर दोनों की मुलाकात हुई थी। गांव लौटते समय रास्ते में उनकी मुलाकात आदेश मिश्रा से हुई, जो शराब के नशे में थे और उनके माथे पर चोट लगी थी।

तीनों पहले एक डॉक्टर के पास गए, जहां आदेश मिश्रा की पट्टी कराई गई। इसके बाद वे शराब पीने के लिए मढ़ौली पहुंच गए।

आरोपियों ने बताया कि शराब खरीदने के दौरान आदेश मिश्रा ने जब पर्स निकाला तो उसमें रखी नकदी देखकर उनकी नीयत बदल गई। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें ज्यादा शराब पिलाई और नशे की हालत में गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद पर्स और नकदी लेकर भागे

हत्या के बाद दोनों आरोपी आदेश मिश्रा का पर्स और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source: DAINIK BHASKAR
राज्य-शहर BAREILLY DAINIK BHASKAR

संबंधित खबरें

राज्य-शहर
Roadways employees protest against privatization: Said- "Privatization will end ...
20 May 2026
राज्य-शहर
Gas cylinder caught fire while cooking in the cold: Woman seriously burned, admi...
20 May 2026
राज्य-शहर
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह का ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा बयान, 'म...
20 May 2026
राज्य-शहर
वायनाड में केरल बाढ़: NDRF की टीमें तैनात, 2500 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला...
13 May 2026

 टिप्पणी करें